किसकी गलती…?

उस भूखे बच्चे को तड़पते देख,
एक सवाल आया मेरे मन में——

“क्या उस रब्ब ने चाहा होगा उसका ये हाल…?”

क्या गलती थी उसकी,
भूक से लड़ जो रहा था आज वोह,
अपनी माँ को पुकार कर,
रो जो रहा था उसकी तालाश में;

उस रब्ब ने चाहा होगा कि एक अच्छी ज़िंदगी मिले,
पर,
देखने पर लगता है की,
कोई गलती की होगी कोई उसने;

गौर करने पर लगा,
होगा वह महज़ २-३ साल का;

अगर उस बच्चे ने नहीं की थी कोई गलती,
एक ऐसी उमर में जिसमे उसने अपनी सुद-भुद भी ना संभाली हो,
तो गलती किसकी…?

उस रब्ब की जिसने उसे भेजा इस धरती पर,
या,
माँ-बाप का दोष जो लाए उसको इस दुनिया में और ना कर पाये उसकी देखभाल;

जानता होता अगर रब्ब-
“के मैं भेज रहा हूँ अपने इस अंश को ऐसे लोगों के पास जो देखरेख ना कर पायेंगे,
और कुछ सालों बाद भूक से तड़प-तड़प कर,
अक्सर मौत को गले लगा कर,
मेरे पास वापस आ जाती है ये नन्ही जानें;

तो गलती किसकी,
उस रब्ब की,
जिसकी पूजा हम बेतहाशा करते है,
माँगते है उससे अपना भला-

वोह जानते हुए भी,
भेज देता है इन बच्चों को बली चड़ने,
इस इंसान के जूनी में;

या,

गलती उन माँ-बाप की,
जो लाए वोह जान को इस डूबती दुनिया में,
कुछ पल,
उन चंद पलों के लिए जिसमे वह देखरेख ना कर पाये उस जान की,
और गया बैठे वह खिलखिलाती हसी को,
जो आई थी उनके नसीब में——

चाहा तो ना होगा हाल उसका किसी ने भी,
पर ये भूक,
और ये पैसे पर चलने वाली दुनिया,
ठोकर मार कर आगे निकल जाती है,
हर उस इंसान को,
जो उसके हिसाब से नहीं कमाता;

गलती हम सभ की,
और हम में से किसी के भी नहीं;

अगर औलाद पाल नहीं सकते तो सोचना चाहिए था,
उसको इस दुनिया में लाने से पहले,
और अगर आ ही गई है,
तो अपने आप को बदल लेना चाहिए;

पर आसान थोड़ी होता है अपने आप को बदलना,
एक झटके से,
किसी का आपके ज़िन्दगी में आने से;

खैर——

बदलना या बदल पाना अपने आप को,
वह बातें दूर की;

ना चाहा मैंने उस बच्चे का ये हाल,
ना ही उस रब्ब ने,
ना ही उसके माँ-बाप ने;

बस,
यू ही,
रह जाते है कई,
जो नज़रों मैं होकर भी नज़र नहीं आते;

इतने में,
मैं वह चीखे सुनता हुआ अपने राह पर वापस चल दिया;

लव Waakiye 🤍


English translations

Whose fault was it…?

Seeing that hungry child suffer,
a question arose in my mind,

“Did God ever intend for his life to be like this?”

What was his fault?

There he was, fighting hunger,
calling out for his mother,
crying as he searched for her;

Perhaps God wished for him to have a good life,
and yet, looking at his condition,
I found myself wondering how he had ended up here;

Then it struck me——
he could not have been more than two or three years old.

If a child so young has done nothing wrong,
at an age when he cannot even care for himself,
then how does he find himself in such circumstances?

I wondered about many things;

About the world he was born into.
About the people responsible for him.
About the systems around him.
And about the role fate, chance, or God may play in lives such as his.

No one would likely wish such a life upon a child.

Not God.
Not his parents.
Not the strangers who pass him by.

Yet hunger exists.

And in a world that often measures worth through money and survival,
many people are left struggling through circumstances they never chose.

Some would say the responsibility lies with parents.
Others would point to society.
Others still would question God.

I do not know the answer.

I only know that suffering like this does not appear from a single cause,
and rarely belongs to a single person.

Perhaps there are choices that could have been made differently.
Perhaps there are circumstances beyond anyone’s control.

Either way, the child continues to suffer.

And that was the thought that stayed with me.

Many people remain unseen,
even while standing right before our eyes.

And as I continued on my way,
the sound of those cries stayed with me.

Love Waakiye 🤍

Comments

Leave a comment